संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ जामिया मिलिया विश्वविघालय के बाहर गोली चलाने की घटना में घायल हुए छात्र शादाब फारूक को शुक्रवार सुबह एम्स से छुट्टी दे दी गई। जामिया में जनसंचार के छात्र एवं फारूक के दोस्त अल अमीन ने बताया कि सुबह आठ बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
अल अमीन ने कहा,उसके पिता बृहस्पतिवार रात को दिल्ली पहुंचे, लेकिन शादाब कश्मीर में अपने घर नहीं लौटेगा। वह विश्वविद्यालय में ही रहेगा।जामिया नगर में बृहस्पतिवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया था जब एक शख्स ने सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के समूह पर गोली चला दी थी। घटना में जनसंचार का छात्र फारूक घायल हो गया था। गोली चलाने वाला शख्स इलाके में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच पिस्तौल लहराते हुए पीछे हट रहा था और चिल्ला रहा था ये लो आजादी। " alt="" aria-hidden="true" />